फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganpati bappa maurya

Hapur News: बप्पा के जयकारों की गूंज, भक्त रहे झूम

Fri, 22 Sep 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 22 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
ganpati bappa maurya
हापुड़। शहर में गणेश महोत्सव की धूम है। पंडालों में मंगलमूर्ति के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों में भी खासा उत्साह है। गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।
विज्ञापन


सराफा बाजार स्थित अहाते में श्री गणेश सिल्वर एंड गोल्ड मेल्टर एसोसिएशन द्वारा स्थापित किए गए भगवान गणपति की बृहस्पतिवार को विधि विधान से श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की गई। पूजा के बाद एसोसिएशन के प्रधान माणिक पाटिल व सदस्य राजू सावंत द्वारा गणपति को मिष्ठान का भोग लगाया गया। कलाकारों ने भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया। एसोसिएशन के उप प्रधान दिनेश पाटिल ने बताया की शाम को गणपति की आरती होने के बाद अहाते में प्रतिदिन कलाकारों द्वारा भगवान की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विनोद शिंदे, बाबूराव पाटिल, श्रीकांत जाघव, आनंद जाघव, सागर सावंत, अर्पित पाटिल, सिद्धार्थ शिंदे, तात्यासो शिंदे, हर्ष, विष्णु, मराठा दत्ता, सनवर, नितिन समेत सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा। वहीं जवाहर गंज कालोनी निवासी मीनाक्षी ने अपने घर पर गणपति को स्थापित कर उनकी विधिविधान से पूजा की। गणपति की पूजा के दौरान प्रियंका, सपना, लक्ष्मी, पुष्पा, शिवान, रूद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed