फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gangster convicts sentenced

Hapur News: गैंगस्टर के दोषियों को सुनाई सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Gangster convicts sentenced
हापुड़। गैंगस्टर मामले में कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाई है। थाना देहात पुलिस ने वर्ष 2023 में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कैंची वाला निवासी सलीम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जांच के बाद विवेचक ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले में एडीजे/एफटीसी कोर्ट ने सलीम को दोषी करार देते हुए दो वर्ष आठ माह के साधारण कारावास की सजा व चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वर्ष 2001 में पशु क्रूरता और गोकशी के एक मामले में गांव जिला बरेली के थाना मीरगंज के हल्दीखुर्द के सलीम, यासीन, हनीफ व असलम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। न्यायालय ने जुर्म स्वीकार के आधार पर चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों को जेल में बिताई गई 21 दिन की अवधि और चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed