फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganga water level increases

Hapur News: येलो अलर्ट से तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर

Sat, 12 Aug 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 12 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
ganga water level increases
गढ़मुक्तेश्वर। दो दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार की शाम ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट से तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जिसके चलते गंगा खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बढ़ने लगी है। वहीं प्रशासन बाढ़ की संभावना से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में दोबारा बारिश का सिलसिला शुरू होने के कारण गढ़-ब्रजघाट में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार की शाम जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ कर 198.68 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया। वहीं बिजनौर बैराज से शुक्रवार को छोड़ा गया एक लाख 76 हजार 372 क्यूसेक पानी शनिवार को गढ़ क्षेत्र में पहुंचा। जिसके कारण जलस्तर आठ सेंटीमीटर और बढ़ गया। शनिवार की शाम गंगा का जलस्तर 198.76 मीटर के निशान पर पहुंच गया। जो येलो अलर्ट के निशान से तीन सेंटीमीटर ऊपर है। गंगा का उफान एक बार फिर बढ़ने से गांव कुदैनी की मढैया, शाकरपुर, रामपुर न्यामतपुर, भगवंतपुर समेत खादर क्षेत्र के सभी गांवों के ग्रामीणों को दोबारा से बाढ़ की संभावना सताने लगी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार शनिवार को भी बिजनौर बैराज से 1 लाख 63 हजार 274 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जो रविवार की दोपहर तक गढ़ क्षेत्र में पहुंचेगा। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि गंगा का जलस्तर काफी समय से उतार-चढ़ाव पर है। लेकिन फिलहाल बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। बाढ़ चौकियों के माध्यम से जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed