{"_id":"64c3f25955a9d467e502ec14","slug":"ganga-water-level-high-hapur-news-c-306-1-gha1001-520-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा का जलस्तर स्थिर, मुसीबतें बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा का जलस्तर स्थिर, मुसीबतें बरकरार
Fri, 28 Jul 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद स्थिर बना हुआ है। लेकिन, खेतों और रास्तों पर पानी भरने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की मुसीबतें कम नहीं हो रही है।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू होने के बाद बिजनौर बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार की शाम तक गढ़-ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ कर 198.64 मीटर (समुद्र तल से) तक पहुंच गया था। जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी से खादर क्षेत्र के कुदैनी, आरकपुर, गडावली, अब्दुल्लापुर समेत करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों बाढ़ का डर सताने लगा है। वहीं बृहस्पतिवार को गंगा जलस्तर 198.66 मीटर और शुक्रवार की शाम 198.65 मीटर के निशान पर दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार शुक्रवार को बिजनौर बैराज से एक लाख 19 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया है। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि अभी बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। इसके बावजूद जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। खादर क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है।