{"_id":"64ecd444f001e5e5d200b486","slug":"ganga-water-level-go-down-hapur-news-c-306-1-gha1001-1114-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 19 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 19 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर
Mon, 28 Aug 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने में कमी आने से गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर एकदम से काफी कम हुआ है। सोमवार को जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। जिससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
पिछले कुछ दिनों से बारिश और बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में जल का डिस्चार्ज करने से गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी थी। एक सप्ताह में जलस्तर 198.45 से बढ़कर 198.75 मीटर के निशान तक पहुंच गया था, वहीं बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी रहने से खादर क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों और प्रशासन को भी बाढ़ की संभावना नजर आने लगी थी। लेकिन तीन दिनों से जलस्तर कम होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने लगी है। रविवार की देर शाम जहां गढ़-ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.59 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया, वहीं सोमवार की शाम जलस्तर में काफी तेजी से कम होकर 198.40 मीटर रह गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार सोमवार को बिजनौर बैराज से केवल 58,723 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। जो मंगलवार की शाम तक क्षेत्र में पहुंचेगा, लेकिन इससे गंगा जलस्तर पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा। वहीं एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि जलस्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ की संभावना फिलहाल नहीं है। लेकिन अभी भी बरसात के चलते जल स्तर की निगरानी लगातार कराई जा रही है।