{"_id":"570a814d4f1c1bb860c810ce","slug":"ganga-shedding-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बहा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बहा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से महिला दोस्त के साथ गंगा स्नान को आया एक युवक गंगा के तेज बहाव में बह गया। अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली की अशोक नगर कालोनी में रहने वाला 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मंगलसैन रविवार को अपनी महिला मित्र के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में गंगा स्नान को आया था। बताया गया है कि दोनों नाव से दूसरी साइड में स्थित रेतीले टापू पर चले गए।
विज्ञापन
यहां दोपहर करीब ढाई बजे दो गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने से सुनील बह गया। यह देख उसकी महिला दोस्त ने शोर मचा दिया। उसकी चीख सुनकर रेतीले टापू पर मौजूद मल्लाह राजमल, विनोद, काले, दीपचंद गंगा में कूद पड़े,
विज्ञापन
लेकिन सुनील पानी के तेज बहकर आंखों से ओझल हो गया। मल्लाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर सुनील के परिजनों को घटना की सूचना दी।
खबर लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में सुनील की तलाश कर रही थी। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि गोताखोरों और मल्लाह गंगा में सुनील की तलाश कर रहे हैं।