{"_id":"6894dc3bad627c8d33096deb","slug":"ganga-reach-in-ganganagar-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128479-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगानगर में घुसा पानी, अब दूसरे गांवों को भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगानगर में घुसा पानी, अब दूसरे गांवों को भी खतरा
Thu, 07 Aug 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर - हापुड़। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से टापू पर बसे गंगानगर तक पानी पहुंच गया है। गांव के मुख्य रास्ते, खेत और घर चारों तरफ से जलमग्न हो गए हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब गंगा की धार तेजी से पास के दूसरे गांवों की ओर बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार रात में ही खादर क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया। उधर, बृहस्पतिवार को ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शुक्रवार को हालात गंभीर हो सकते हैं।
गंगा क्षेत्रों से सटे पहाड़ और मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण बृहस्पतिवार को गंगा का पानी खतरे के निशान 199.00 मीटर से 22 सेंटीमीटर ऊपर 199.22 मीटर तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण टापू पर बसे गंगानगर में पानी पहुंच गया। वहीं गंगा का पानी दूसरे गांवों की तरफ बढ़ रहा है। निचले क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर ऊंचे स्थानों पर शरण लेना शुरू कर दिया है।
लगातार बढ़ रहा जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी आलम ने बताया कि गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार की शाम गंगा का जलस्तर 199.22 मीटर दर्ज किया गया है। बिजनौर और हरिद्वार से करीब ढाई लाख क्यूसेस पानी छोड़ा गया है। इसके शुक्रवार को ब्रजघाट तक आने पर जलस्तर में ओर बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
पशुओं के लिए चारा लाने में हो रही परेशानी
गंगा का पानी खादर के जंगलों में पहुंच गया है। ऐसे में पशुओं को चारा लाने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव लठीरा के जंगल में किसानों को भैंसा बुग्गी ले जाने के दौरान गहरे जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी हो ही रही है। जलभराव के बीच बच्चों को स्कूल आना जाना पड़ रहा है।
डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्था
बुधवार रात डीएम अभिषेक पाण्डेय ने एसपी ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप कुमार के साथ खादर क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने लठीरा, नयागांव, भगवंतपुर आदि गांवों में ग्रामीणों के साथ बाढ़ राहत को लेकर वार्ता की। डीएम ने कहा कि जलस्तर बढ़ रहा है। यदि अधिक बढ़ोतरी होती है, तो गांवों के लोगों को राहत शिविर में ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से एलान कराकर चेतावनी दे दी जा रही है। डीएम ने कहा कि गांवों में जलभराव से संचारी रोग फैलने का खतरा बढ़ेगा, इसके लिए जांच शिविर लगाने शुरू किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम और बीडीओ को बाढ़ संभावित क्षेत्र में निगरानी करने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने तैनात की नाव और नाविक-
एडीएम संदीप सिंह ने बताया कि तीन स्थानों पर जलस्तर पर बढ़ा है। वहां नाव और नाविक तैनात किए गए हैं। गांवों में साफ सफाई और छिड़काव आदि की व्यवस्था करने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया गया है। मेडिकल टीम को भी प्रभावित गांवों में तैनात कर दिया गया है।