Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganga pul

Hapur News: रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा गंगा का पुल

Wed, 08 Jan 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 08 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
ganga pul
ब्रजघाट। ब्रजघाट को मिनी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसकी देखरेख पर्यटन विभाग द्वारा की जा रही है। अब पर्यटन विभाग गंगा पुल को रंग बिरंगी लाइटों से रोशन करने की तैयारी कर रहा है। इन रंग बिरंगी लाइटों की छटा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। इसके लिए करीब पांच करोड़ आठ लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद हरिद्वार को उसमें शामिल कर लिया गया, उसके बाद पश्चिमी उप्र के ब्रजघाट को मिनी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करना सरकारी की प्राथमिकता में शामिल हो गया। सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के माध्यम से यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य किया गया है। अब गंगा नदी पर बने यात्री पुल को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने की कवायद की गई है। इसके लिए मेरठ जोन के पर्यटन विभाग द्वारा गंगा पुल पर ऊपर और नीचे तथा साइडों में 1532 रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी, जिनको फसाड लाइट कहा जाता है। पुल को चमकाने पर पांच करोड़ आठ लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसमें दो करोड़ 54 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। एक लाइट से कम से कम 20 तरह की रंग बिरंगी रोशनी निकलेगी। लाइट लगाने का काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि करीब एक महीने से काम चल रहा है। फरवरी के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


कोट -

गंगा पुल पर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। लाइटें लगने के बाद गंगा का पुल काफी सुंदर नजर आएगा। - आशीष, जेई कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed