फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganga expresway

गंगा एक्सप्रेसवे : किठौर रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू

Tue, 05 Dec 2023 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 05 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
ganga expresway
हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण दिन तेजी पकड़ रहा है। हाईवे 334 पर बिजौली इंटरचेंज पर फ्लाईओवर का निर्माण होने के साथ किठौर रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। गंगा पुल का निर्माण भी 60 फीसदी पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि जिस गति से कार्य किया जा रहा है, उससे लक्ष्य के अनुसार इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में कार्यदायी संस्था आईआरबी इंफ्रा तेजी दिखा रही है। इसका पूरा जोर पुलों के निर्माण पर है। किठौर रोड पर अटौला के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है। किठौर रोड पर रूट को डायवर्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। लेकिन यहां से सीमित गति के साथ ट्रैफिक निकाला जा रहा है। पुल के दोनों ओर के पिलर तैयार कर दिए गए हैं और इनके ऊपर गाटर डालने का कार्य किया जा रहा है। यहां 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा पुल के दोनों तरफ उतार चढ़ाव के लिए मिट्टी डालने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। गंगा पुल की बात करें तो अधिकारियों का दावा है कि पुल निर्माण का 60 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया गया है। पानी के अंदर जलस्तर उपयुक्त है, ऐसे में कार्य में पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा तेजी आई है।
विज्ञापन

40 से अधिक पिलर पर इंटरचेंज होंगे तैयार



खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे-334 पर बन रहे इंटरचेंज का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। यहां करीब 40 से अधिक पिलर पर इंटरचेंज तैयार किया जा रहा है। अधिकांश पिलर को तैयार कर लिया गया है। साथ ही हाईवे के ऊपर बनने वाले ओवर ब्रिज के निर्माण को पूरा किया जा रहा है। सबसे पहले हाईवे के ऊपर ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ से पहले कार्य होगा पूरा

आईआरबी इंफ्रा के जीएम अनूप सिंह का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कुंभ-2025 से पहले अगले साल दिसंबर तक पूरा पर अधिक जोर है। इसके लिए निर्माण कंपनी को भी विशेष रूप से निर्देशित किया है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे को 12 पैकेज में विभाजित कर निर्माण कार्य शुरू किया है। कुल 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर 18 फ्लाई ओवर व आठ रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जबकि टोल प्लाजा के 12 रैंप भी बनाए जाएंगे। जहां आवश्यकता होगी, उसके दोनों ओर 10-10 मीटर की सर्विस रोड बनाए जाएंगे। यातायात के लिए इसे पूरी तरह से सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed