{"_id":"6644ed613fc8624fce0a1749","slug":"ganga-expressway-inspection-hapur-news-c-306-1-gha1001-106824-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर भूमि विवाद का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर भूमि विवाद का किया निस्तारण
Wed, 15 May 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 15 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए यूपीडा और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
मेरठ जनपद के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज तक जा रहा गंगा एक्सप्रेसवे सरकार की महत्वकांक्षी योजना में शामिल है। 2025 से पहले ही हाईवे का निर्माण पूरा होना है। गंगा एक्सप्रेसवे तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजर रहा है। जिसके लिए भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। काम भी तेजी से चल रहा है। लेकिन गंगा एक्स्प्रेसवे के निर्माण में समय-समय पर किसानों की समस्याओं को लेकर शिकायत सामने आ रही है। बुधवार को समस्याओं को सुनने के लिए यूपीडा के प्रतिनिधि एसडीएम नरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी, कार्यदायी संस्था की टीम समेत राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र के गांव दत्तियाना, राजपुर समेत अन्य गांवों में समस्याओं को सुना। जहां किसानों ने मुआवजा, चिह्नित भूमि से अधिक जमीन अधिग्रहण करने समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। उसके उपरांत टीम ने हाईवे निर्माण का भी निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन कंपनी को भी शीघ्र ही कार्य को पूरा करने के आदेश दिए।