{"_id":"672e401d63c70e38d5004477","slug":"gang-arrest-fake-marksheet-hapur-news-c-135-1-hpr1001-116777-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फर्जी मार्कशीट तैयार करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फर्जी मार्कशीट तैयार करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन सदस्य गिरफ्तार
Fri, 08 Nov 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने फर्जी मार्कशीट व अन्य शैक्षिक दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मास्टरमाइंड अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर डिमांड मिलने पर लोगों को फर्जी शैक्षिक दस्तावेज उपलब्ध कराकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हापुड़ की मोनाड विश्वविद्यालय समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों की फर्जी मार्कशीट व अन्य शैक्षिक दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल व एक बाइक बरामद की हैं।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व स्वाट प्रभारी पटनीश कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार तीन लोगों को चितौली मोड से गिरफ्तार किया था। इनकी तलाशी लेने पर इनके बैग से मार्कशीट और अन्य शैक्षिक दस्तावेज बरामद किए गए। जब इनकी गंभीरता से जांच की गई तो ये फर्जी पाई गई। आरोपियों की पहचान फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड गिरीश शर्मा निवासी मोहल्ला राजेंद्रनगर सेक्टर-तीन साहिबाबाद, अमित व मनोज निवासी गांव बछलौता जिला हापुड़ के रूप में हुई। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के मास्टरमाइंड गिरीश शर्मा ने बताया कि वह अमित व मनोज के साथ मिलकर रवि गुप्ता निवासी वैशाली गाजियाबाद जोकि एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी इंफाल वेस्ट मणिपुर व नोएडा निवासी राकेश गोयल एडमिशन कंसलटेंट नार्थ इस्ट क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी दिमापुर नागालैंड के कहने पर फर्जी मार्कशीट तैयार करते थे। आरोपी रवि व राकेश के सहयोग से मार्कशीट व अन्य शैक्षिक दस्तावेज यूनिवर्सिटी से पास कराकर उन्हें देते थे। छोटे मोटे कोर्स की मार्कशीट मास्टरमाइंड गिरीश शर्मा स्वयं लोगों को रुपये लेकर दे देता था।
पुलिस को मिले लैपटॉप से ही आरोपी गिरीश शर्मा फर्जी मार्कशीट व अन्य शैक्षिक दस्तावेज तैयार करता था। एएसपी ने बताया कि सिकंदर गेट चौकी प्रभारी विवेक चौहान की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी रवि गुप्ता व राकेश गोयल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 140 फर्जी दस्तावेज बरामद
आरोपियों के कब्जे से सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय की 122 फर्जी मार्कशीट व अन्य डिग्री, मोनाड विश्वविद्यालय हापुड़ की आठ, क्लोरस विश्वविद्यालय गुजरात की तीन, सीसीएसयू की एक, सनराइज विश्वविद्यालय अलवर की एलएलएम की एक डिग्री, जवाहर लाल विश्वविद्यालय की तीन, छत्रपति शाहुजी महाराज विश्वविद्यालय की पीएचडी की एक, श्री सत्या सांई विश्वविद्यालय सिहोर की एक डिग्री, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की तीन मार्कशीट, कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की चार फर्जी मार्कशीट बरामद की गई हैं।
10-10 हजार में बेचीं मार्कशीट
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कई साल से इस धंधे में जुड़े हैं। इनका साहिबाबाद में एक छोटा सा कार्यालय था और यहीं से मार्कशीट बनाई जाती थीं। 10-10 हजार में जरुरतमंदों को मार्कशीट बेच दी जाती थीं। संबंधित विश्वविद्यालयों में आरोपियों की सत्यापन कराने की भी सेटिंग थी। बड़ी बात है कि सिक्किम मणिपुर विश्वविद्यालय काफी समय से बंद है और इसके दस्तावेज बड़ी संख्या में मिले हैं। हालांकि आरोपियों से ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिसमें किसी ने इन दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी पाई हो।