{"_id":"6914bbc0fcf09002af038bc2","slug":"gandhi-road-jammed-traffic-halted-due-to-entry-of-heavy-vehicles-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132717-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गांधी रोड पर लगा जाम, भारी वाहनों की एंट्री से रुका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गांधी रोड पर लगा जाम, भारी वाहनों की एंट्री से रुका यातायात
विज्ञापन
पिलखुवा में गांधी रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
पिलखुवा। शहर की गांधी रोड पर मंगलवार को पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। सुबह करीब नौ बजे से ही भारी वाहनों के प्रवेश के कारण सड़क पर लंबी लाइनें लग गईं। स्थिति इतनी खराब रही कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। दोपहर तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। इससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
परतापुर फाटक पर निर्माण कार्य के चलते यहां जाम आम बात हो गई है। भारी वाहनों की एंट्री से समस्या और गंभीर हो जाती है। जाम में फंसे राजा, सीमा तथा अरविंद ने बताया कि स्कूल बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंसी रहीं। दुकानदार अशोक ने कहा कि रोजाना यह समस्या बढ़ रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं, राहगीर राकेश ने कहा कि सड़क पर रेहड़ी-पटरी वालों के कारण भी स्थिति और बिगड़ती है।
इस पर अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के आदेश दिए जा चुके हैं। जल्द ही सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा। उन्होंने अपील की कि लोग भी यातायात नियमों का पालन करें।