{"_id":"5936c5a74f1c1b361d9c8a5e","slug":"fury-in-farmers-is-rising-due-to-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध बिजली कटौती होने से किसानों में रोष बढ़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध बिजली कटौती होने से किसानों में रोष बढ़ रहा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दत्तियाना और आलमनगर के किसानों ने बहादुरगढ़ बिजलीघर का घेराव कर लिया। जेई और एसएसओ को बंधक बनाकर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
विभिन्न गांवों से आए भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर को सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना में पहुंचे और जिलाध्यक्ष पवन हूण और जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में बिजलीघर का घेराव कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर मिले जेई केपी सिंह को बंधक बनाकर धरना स्थल पर बैठा लिया। हरीश त्यागी, सुवीश त्यागी, शेखर ने आरोप लगाया कि गर्मी के इस मौसम में अंधाधुंध कटौती होने से तपिश भरी गर्मी और मच्छरों के साथ ही पेयजल किल्लत भी झेलनी पड़ रही है। सिंचाई के अभाव में फसलें भी बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन
रणवीर, सुधीर त्यागी, रामकुमार आर्य, शोभाराम आर्य, योगेश त्यागी, नवाब सिंह, गनपत, सचिन त्यागी ने जर्जर लाइन के तार बदलवाने, ट्रांसफार्मर की क्षमता पांच से बढ़ाकर दस एमवीए कराने, लाइनमैनों की कमी दूर कराने की मांग करते हुए एक्सईएन को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
वहीं गांव आलमनगर के दर्जनों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सोमवार की रात करीब दस बजे बहादुरगढ़ पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बिजलीघर का घेराव कर लिया और एसएसओ राजपाल को बंधक बना लिया।
प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, पूर्व प्रधान सर्वेश चौहान, कालीचरण चौहान ने आरोप लगाया कि अंधाधुंध कटौती होने से खेतों में खड़ी फसलें सिंचाई के बिना बर्बाद हो रही हैं।
निरंजन सिंह, बब्ली, केशव, डॉ.लोकेश, राजेंद्र, राहुल गुर्जर, कपिल, अमित चौहान ने आरोप लगाया कि जर्जर हो चुके तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे बिजली किल्लत झेलनी पड़ रही है। मोबाइल पर हुई वार्ता में एसडीओ ने सप्लाई में सुधार और जर्जर तार बदलवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर किसान गांव को वापिस लौट गए।
वहीं रसूलपुर बहलोलपुर गांव में पिछले तीन दिन से ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ रही है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे उनमें गुस्सा है।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से बिजलीघर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। इससे गर्मी के साथ पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ रही है।
गर्मी के कारण रोजेदारों को दिन भर प्यासा रहने के बाद भी सुबह और शाम के समय पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण बच्चों का भी बुरा हाल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 48 घंटों में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दिए हैं,
लेकिन विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के तीन दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
उधर, भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से दुकानदार परेशान हैं। मंगलवार दोपहर मोहल्ला जाटान मढैया के दुकानदार एकत्रित हुए और विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि बिजली के आने और जाने का कोई समय नहीं है।
सुबह, दोपहर शाम बिजली की अघोषित कटौती की जाती है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बिलबिला जाते हैं। कटौती से निजात दिलाने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
प्रदर्शन करने में हरीश, देवेंद्र, मनीष, संजय, तुषार, रविंद्र, जोनी, महेश, विकास, सौरभ, मयंक, नितिन शामिल रहे। अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि खुर्जा दादरी लाइन में आज दिक्कत थी, इस कारण कटौती हुई थी। कटौती नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।