फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fruit prices rise as Navratri begins

Hapur News: नवरात्र शुरू होते ही बढ़े फलों के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fruit prices rise as Navratri begins
गढ़ रोड पर दुकान से फल खरीदते व्यक्ति। संवाद
हापुड़। रमजान के साथ ही नवरात्र की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में फलों की मांग बढ़ने से इनके दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। केला, सेब, अनार, संतरा सहित अधिकांश फलों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है।
विज्ञापन




नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग फलों का सेवन करते हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा रमजान और नवरात्र के दिनों में फलों की मांग एकाएक बढ़ जाती है। बाजार में 60 रुपये दर्जन बिकने वाला केला अब 70 से 80 रुपये दर्जन मिल रहा है। सेब और अनार के दाम 150 रुपये प्रतिकिलो से बढ़कर 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। संतरा के दाम में भी 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बाद दाम 100 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। वहीं तरबूज, पपीता, अंगूर के दामों में भी इजाफा हुआ है। फल विक्रेता कुलदीप ने बताया कि रमजान और नवरात्र एक साथ होने के चलते फलों की मांग बढ़ गई है। इससे इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed