Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   From today the heat wave will increase during the day as well as at night.

Hapur News: आज से दिन के साथ रात में भी बढ़ेगा भीषण गर्मी का प्रकोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
From today the heat wave will increase during the day as well as at night.
दोपहर के समय धूप में सामान से भरे रिक्शा को पैदल खींचकर ले जाते बुजुर्ग व्यक्ति। संवाद
हापुड़। मौसम का मिजाज शनिवार को थोड़ा बदला दिखाई दिया। सुबह के समय धूप कम रही लेकिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा। हालांकि अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को फिर तापमान बढ़ेगा। जिससे दिन के साथ रात में भी भीषण गर्मी सताएगी। कल से नौतपा की शुरूआत होने के बाद सितम और बढ़ेगा।
विज्ञापन

मौसम में हल्के बदलाव के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि तापमान में कमी के बावजूद तपिश और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का एहसास बना रहा। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। मजदूर, किसान, ई-रिक्शा चालकों को गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि रविवार से तापमान तेजी से बढ़ेगा। सोमवार से शुरू होने वाला नौतपा के इस बार काफी प्रभावी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रात का तापमान भी बढ़ने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed