{"_id":"68276b5cf4c5bf31b409a0cd","slug":"fraud-of-five-lakh-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-114752-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे
Fri, 16 May 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 16 May 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर निवासी व्यक्ति और उसके मित्र पर हापुड़ सीएचसी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीडि़तों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव रामपुर न्यामतपुर निवासी बलजिंद्र सिंह और जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव नहचोली निवासी लोकेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि गांव निवासी युवक उनका अच्छा परिचित था। जिसने गढ़ सीएचसी में कार्यरत अपने मित्र से उनकी मुलाकात कराई। आरोपियों ने उन्हें हापुड़ सीएचसी में स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जिसके लिए दोनों से ढाई-ढाई लाख रुपये की मांग की। उन्होंने किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर आरोपियों को दे दिए। इस बीच दोनों आरोपियों ने उन्हें फार्मासिस्ट के पद पर काम दिलाने का भरोसा दिलाया। लेकिन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा गार्ड की नौकरी पर लगा दिया। इस बारे में बात करने पर आरोपियों ने जल्द ही जगह खाली होने पर फार्मासिस्ट बनवाने का वादा किया। अब 31 मई को उन दोनों की सुरक्षा कर्मी के पद से भी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। इस बारे में उन्होंने आरोपियों से वार्ता की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।