{"_id":"682225877c009b943d03e790","slug":"fraud-of-five-lakh-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-114661-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे
Mon, 12 May 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 12 May 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। हरोड़ा रोड निवासी व्यक्ति ने चार लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बताया कि एक आरोपी ने उनके पुश्तैनी मकान पर भी कब्जा कर लिया है। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
करम इलाही ने बताया कि करीब आठ साल पहले गांव रतुपुरा निवासी शमशेर, इरफान, जुबैर, उम्मेद ने जमीन बेचने के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने ब्याना लेकर उन्हें गांव में सस्ती और अच्छी जमीन दिलाने का वादा किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो उन्हें जमीन दिलाई और न ही पांच लाख की रकम वापस की। उम्मेद ने गांव में स्थित उनके पुश्तैनी मकान पर भी कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये मांगे, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्हें न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।