फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 71 thousand

Hapur News: शादी कराने का झांसा देकर 71 हजार रुपये हड़पेे

Sat, 31 May 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 31 May 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
fraud of 71 thousand
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा निवासी युवक की शादी कराने का झांसा देकर ठगों ने 71 हजार रुपये की रकम हड़प ली। गांव निवासी दिनेश ने तहरीर में उल्लेख किया कि चार मई को उनके मोबाइल पर अनजान युवती का फोन आया। उसने अपने आप को मुरादाबाद की संस्था की सदस्य बताया। आरोपी ने बताया कि उनकी संस्था लोगों की शादी तय कराने का काम करती है। जिसके लिए वह लोग कमीशन लेते हैं। आरोपी ने उन्हें शादी के लिए युवती से मिलवाने, कोर्ट मैरिज व अन्य सुविधाओं के बारे में बताया। इसके लिए उन्हें करीब 71 हजार रुपये का खर्चा बताया। वह झांसे में आ गया और उसके द्वारा बताए गए खाते में 71 हजार रुपये जमा करा दिए। जिसके बाद आरोपी युवती ने बहानेबाजी करना शुरू कर दिया। कई बार कहने के बाद भी जब उसकी शादी के बारे में कोई बात नहीं हुई, तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। जिसके बाद अनजान युवक ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed