{"_id":"67586c4cb06f23fbe20f8167","slug":"fraud-of-70-thousand-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117889-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मकान बनवाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मकान बनवाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ठगे
Tue, 10 Dec 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी निवासी मजदूर से एक आरोपी ने ब्लॉक के माध्यम से मकान बनवाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने अब उनका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गांव निवासी इकरामुद्दीन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। तीन दिसंबर की सुबह एक व्यक्ति उनके घर आया था। जिसने ब्लॉक के माध्यम से मकान बनवाने का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये मिलने व रिश्वत के 70 हजार रुपये लगने की बात कही। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने चार दिसंबर को बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी पर आरोपी को 16 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके बाद पांच दिसंबर को 50 हजार रुपये नकद व चार हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से आरोपी को दिए। अब आरोपी ने उनका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।