फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 5.21 lakh rupees

Hapur News: ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 5.21 लाख रुपये ठगे

Thu, 12 Dec 2024 11:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Dec 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
fraud of 5.21 lakh rupees
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी युवक को साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का झांसा देकर 5.21 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने यह धनराशि बैंक से ऋण लेकर लगाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरकत अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 11 अक्तूबर 2024 को उसे व्हाट्सएप पर कुछ मैसेज आए थे, जिनमें उसे ऑनलाइन नौकरी करने के लिए कहा गया। जिससे वह झांसे में आ गया तो आरोपियों ने टेलीग्राम पर कुछ टास्क पूरे करने के लिए कहा। उसे बातों में फंसाकर उससे यूपीआई के माध्यम से 11 से 15 अक्तूूबर के बीच 5.21 लाख रुपये डलवा लिए। उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे इनकम टैक्स से पकड़वाने की धमकी दी। इसके अलावा कभी उसे ट्रेडिंग खाते में तकनीकि खराबी आने, खाते में ज्यादा पैसा होने का बहाना बनाते रहे। पीडि़त ने बताया कि उसने एक बैंक से ऋण लेकर यह धनराशि दी थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नंबरों के आधार पर जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed