फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 5.20 lakh rupees

Hapur News: कतर में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 5.20 लाख रुपये

Wed, 11 Sep 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 11 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
fraud of 5.20 lakh rupees
बाबूगढ़। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.20 लाख रुपये हड़पने के आरोप में बाबूगढ़ थाने में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी नबी मोहम्मद ने बताया कि उसके रिश्तेदार बुलंदशहर निवासी मौसम, सुहैल, गुलशेर हैं। उन्होंने अपने परिचित मदीना कॉलोनी पेठा फैक्टरी वाली गली थाना सिविल लाइन जिला मुजफ्फरनगर निवासी सद्दाम से कतर में चालक की नौकरी के लिए बात की। सद्दाम को वह काफी समय से जानता है। ऐसे में उसने विश्वास करके अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ अपने दो दोस्त गांव जलपुरा थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर निवासी सुहैल व अलीगढ़ निवासी समीर को भी उससे विदेश भेजने के लिए कहा। सद्दाम ने कतर भेजने के लिए एक आदमी के एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


आरोप है कि सद्दाम ने अपने भाई नाजिम को उसके पास 15 मई 2024 को गांव भमैड़ा भेजा। नाजिम ने कहा कि 40 हजार रुपये लड़के के हिसाब से एडवांस रुपये जमा करा दें। उसने नाजिम को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कई बार में नकद और ऑन लाइन पैसे दिए। कुल मिलाकर उसे 5.20 लाख रुपये दे दिए। सद्दाम ने मौसम, गुलशेर, शाहरुख, समीर व सुहैल को टूरिस्ट वीजा थमा दिया और घूमने के टिकट करा दिया। मामले की जानकारी होने पर उसने सद्दाम का विरोध किया तो उसने धमकी दी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed