फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 48,50 lakh rupees

Hapur News: कृषि भूमि का बैनामा करने का झांसा देकर 45.80 लाख हड़पे

Sat, 09 Aug 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
fraud of 48,50 lakh rupees
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी निवासी सागर त्यागी ने कुछ लोगों पर कृषि भूमि का बैनामा करने का झांसा देकर उनसे 45.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने हथियार के बल पर घर में बंधक बनाकर उन्हें व उनके बहनोई को जान से मारने की भी धमकी दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मां और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सागर त्यागी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने आसपास के क्षेत्र में कृषि भूमि खरीदने के लिए चार प्रॉपर्टी डीलरों से कहा था। दस जून को डीलरों ने राजसिंह उर्फ रिंकू, रितिक, प्रियांशु और राजेश्वरी से उनकी मुलाकात कराई थी। आरोप है कि आरोपियों ने अपनी भूमि का सौदा 36.11 लाख रुपये प्रति पक्का बीघा के हिसाब से डीलरों के माध्यम से उनसे किया था। उन्होंने डीलरों के सामने 95 हजार रुपये नकद बतौर बयाना आरोपियों को दे दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद 12 जून को आरोपियों ने डीलरों के माध्यम से दस लाख रुपये नकद उनसे प्राप्त किए। आरोपियों ने डीलरों के बीच 19 जून को बैनामे की तिथि तय की और एक सादा तहरीर भी आरोपियों ने हस्ताक्षर कर उन्हें दी थी। इसी दिन आरोपियों ने अपनी भूमि पर लिए गए 5.25 लाख रुपये के केसीसी ऋण को बैंक में जमा करने को उनसे कहा था। 12 जून को ही उन्होंने आरोपियों की बातों पर विश्वास कर 5.25 लाख रुपये का केसीसी ऋण जमा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने 19 जून को भूमि का बैनामा उनके हक में करने का उनसे वादा किया। आरोपियों की बातों पर विश्वास कर 19 जून को उन्होंने अपनी मां कांती देवी के खाते से आरोपी राजसिंह व राजेश्वरी के खातों में 29.60 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए थे। बाकी के रुपयों का इंतजाम कर वह बैनामा करने के लिए सब रजिस्टार कार्यालय पहुंच गए थे, लेकिन आरोपी बैनामा करने नहीं आए थे। आरोपियों ने डीलरों व उनका फोन भी नहीं उठाया था। शाम को वह अपने बहनोई के साथ आरोपियों के घर पहुंचे और उनसे बैनामा करने या रुपये वापस करने की बात कही।

इस पर आरोपियों ने हथियार के बल पर उन्हें घर में बंधक बनाकर लिया और जान से मारने की धमकी दी। धमकी से घबराकर वह अपने घर लौट आए थे। इसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय में पता करने पर उन्हें आरोपी प्रियांशु व रितिक ने अपने भूमि का पहले ही बैनामा व इकरारनामा किया हुआ था। अब आरोपी न ही भूमि का बैनामा कर रहे हैं और न ही उनके रुपये वापस कर रहे हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed