फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 4.40 lakh rupees

Hapur News: अश्लील फोटो बनाकर युवक से 4.40 लाख रुपये ठगे

Wed, 26 Feb 2025 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
fraud of 4.40 lakh rupees
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय निवासी यश जयंत के अश्लील फोटो बनाकर साइबर ठग ने 4.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने अश्लील फोटो परिवार के लोगों को भेजकर युवक को ब्लैकमेल भी किया था। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यश जयंत ने बताया कि जनवरी 2024 को 92 नंबर से उसे कॉल आई थी। कॉल रिसीव करने के बाद उसके मोबाइल का संपूर्ण डाटा व फोटो आदि आरोपी ने हैक कर कर ली थी। इसके बाद आरोपी ने फोटो के साथ छेड़ख़ानी करते हुए अश्लील फोटो बनाकर उसके व उसके परिवार के मोबाइल नंबरों पर भेज दिए थे। इतना ही नहीं आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे चार लाख रुपये उनके खाते में भेजने की मांग रखी।
विज्ञापन


समाज व परिवार में छवि धूमिल न हो उसने आरोपी के खाते में 4.40 लाख रुपये भेज दिए थे। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की तहरीर पर साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के मोबाइल नंबर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed