फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 3.92 lakh rupees

Hapur News: प्लॉट दिलाने के नाम पर हड़पे 3.92 लाख

Mon, 20 May 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
fraud of 3.92 lakh rupees
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों ने एक व्यक्ति से प्लॉट दिलाने के नाम पर बयाने के 3.92 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं, आरोपी रुपये मांगने पर व्यक्ति को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव भैसाखुर निवासी अनिल ने बताया कि वह 28 दिसंबर 2023 को अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर गांव सबली निवासी जसवंत व जगन सिंह पुत्रगण टिन्नी के यहां प्लॉट देखने के लिए गया था। इस दौरान आरोपियों ने कागजात दिखाकर उसके साथ गांव सबली निवासी मिंटू को प्लॉट दिखाने के लिए भेज दिया। पसंद आने पर 22 सौ रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से प्लॉट का सौदा तय हो गया।
विज्ञापन


इस बीच उसने अपने रिश्तेदारों के समक्ष प्लॉट के बयाने के रूप में दो लाख 65 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने 15 जनवरी 2024 को बैनामा करने का वादा किया। इस पर 28 व 29 दिसंबर 2023 को एक लाख 27 हजार रुपये आरोपी जसवंत के खाते में भेज दिए। अब तक आरोपियों के पास करीब 3.92 लाख रुपये पहुंच चुके थए। लेकिन आरोपी नियत तारीख 15 जनवरी को बैनामा करने नहीं आए। उसने बैनामा करने की बात कही तो आरोपी उसे टरकाते रहे। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ आरोपियों के यहां पहुंचा तो उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गांव सबली निवासी दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed