{"_id":"67b75d52fb9882c88800db65","slug":"fraud-of-320-lakh-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120617-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार दोस्तों से 3.20 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार दोस्तों से 3.20 लाख रुपये हड़पे
Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर बाड़ली निवासी अब्दुल रहमान समेत चार लोगों से सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर एक आरोपी ने 3.20 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अब्दुल रहमान ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से काम की तलाश थी। 21 अगस्त 2024 को उनकी मुलाकात मोहम्मद गुलजेर अंसारी से हुई थी। आरोपी ने सऊदी अरब के एक रेस्तरां में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी की बातों में आकर वह राजी हो गए थे। इस पर उन्होंने अपने तीन दोस्त गुफरान, मोहम्मद कैफ व जीशान को भी नौकरी लगवाने के लिए राजी कर आरोपी से उनकी मुलाकात कराई थी।
उन्होंने और दोस्तों ने प्रति व्यक्ति 80 हजार रुपये के हिसाब से आरोपी को दो लाख रुपये ऑनलाइन खाते में व 1.20 लाख रुपये नकद दे दिए थे। कुछ दिनों बाद उन्होंने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया। इस पर आरोपी इधर उधर की बातों का बहाना बनाकर उन्हें टालता रहा। इसके बाद उन्होंने आरोपी से रुपये वापस करने की बात कही थी। इस पर गुस्साये आरोपी ने गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भी उन्होंने आरोपी से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी का मोबाइल बंद रहने लगा था।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहम्मद गुलरेज अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।