फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 2.55 crore rupees

Hapur News: ढाबा संचालक पर लगाया 2.55 करोड़ हड़पने का आरोप

Sat, 10 Jan 2026 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 10 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
fraud of 2.55 crore rupees
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में हाईवे किनारे नामचीन ढाबे के संचालक पर साझेदार ने दो करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद गाजियाबाद के संजय नगर निवासी नगेंद्र चौधरी उर्फ नीरज चौधरी ने शिकायती पत्र दिया है। इसमें उल्लेख किया है कि उन्होंने गढ़ क्षेत्र में हाईवे किनारे होटल व ढाबों के संचालक दंपती के साथ वर्ष 2023 में यमुना एक्सप्रेसवे वृंदावन कट के निकट मथुरा के गांव के पास साझेदारी में होटल और ढाबा खोला था। जिसमें उनकी हिस्सेेदारी लागत के अनुसार तय की गई थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दंपती ने उनसे हिस्सेदारी और अन्य खर्च के लिए एक करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपये बैंक खातों के माध्यम से ले लिए। इसके अलावा 87 लाख 45 हजार रुपये नकद उन्होंने आरोपियों को दिए। जिसके बाद मई 2023 से होटल का संचालन शुरू कर दिया गया। पीड़ित का कहना है की आरोपियों ने होटल का संचालन शुरू होने के बाद साझेदारी की शर्ताें का पालन नहीं किया। वहीं, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के जरिए होटल को बिना किसी अधिकार अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने आरोपी से पूछा और अपने हिस्से का धन और मुनाफा मांगा। इस पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी दंपती को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed