फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 20 lakh rupees

Hapur News: प्लॉट का फर्जी बैनामा कर 20 लाख रुपये ठगे

Tue, 20 Aug 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 20 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
fraud of 20 lakh rupees
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला कोठी गेट निवासी एक महिला को आरोपी ने प्लॉट का फर्जी बैनामा कर बीस लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोठी गेट निवासी कामाक्षी गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसे प्लॉट खरीदना था। उसकी जानपहचान गांधी विहार निवासी मोहम्मद आसिफ से थी। आरोपी ने उसे गांव असौड़ा में एक प्लॉट दिलाने की बात कही। जिसके बाद उसने असौड़ा में उसे एक प्लॉट दिखाया। आरोपी ने बताया कि प्लॉट मालिक उसका परिचित है और सही दामों पर वह प्लॉॅॅट दिला देगा। पीड़िता उसकी बातों में आ गई। आरोपी ने फर्जी बैनामा व दस्तावेज तैयार कराकर उन्हें प्लॉट दिला दिया। इसके लिए आरोपी ने उससे बीस लाख रुपये हड़प लिए। कब्जा लेने के दौरान उसे फर्जी रूप से बैनामा करने की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी ने न तो उसके पैसे दिए और न ही प्लॉट दिलाया।
विज्ञापन


आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की थी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed