फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fraud in the name of Seema Haider Request is being sent on FB by creating fake ID

सीमा हैदर के नाम पर ठगी: FB पर फर्जी ID बनाकर भेजी जा रही रिक्वेस्ट, बच्चों के इलाज के नाम पर मांग रहे रुपये

Fri, 28 Jul 2023 11:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 11:12 PM IST
सार

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सुर्खियों में बनी हुई हैं। साइबर ठगों ने सीमा हैदर को ही लोगों को ठगने का जरिया बना लिया है।

विज्ञापन
Fraud in the name of Seema Haider Request is being sent on FB by creating fake ID
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया हथकंडा ढूंढा है। पाकिस्तार से भारत आई सीमा हैदर के नाम का फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों को फेंड रिक्वेट भेजी जा रही है और बच्चों के इलाज के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सुर्खियों में बनी हुई हैं। साइबर ठगों ने सीमा हैदर को ही लोगों को ठगने का जरिया बना लिया है। गढ़ नगर के रहने वाले यूनुस चिंगारा और तहसील क्षेत्र के गांव झड़ीना के यूनिक त्यागी के पास सीमा हैदर के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। यूनुस ने बताया कि उसने जल्दी-जल्दी में रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया। उसके बाद ऑडियो कॉल कर बच्चे बीमार होने की बात कहकर इलाज के लिए उससे 10 हजार रुपये की मांग की गई। जिसके बाद वह समझ गए कि यह एक फ्रॉड आईडी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि साइबर ठग रिक्वेस्ट भेज कर लोगों को चंगुल में लेकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं हालांकि क्षेत्र में अभी तक कोई इनकी ठगी का शिकार नहीं हुआ है।

विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम का कहना है। कि जागरूकता से ही साइबर ठगी की वारदातों से बचा जा सकता है। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। यदि कोई अनजान नंबर से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो उसे स्वीकार नहीं करना चाहिए। जल्द ही अभियान चलाकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। साइबर ठगी की शिकायत संबंधित थानों या फिर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed