{"_id":"5f1725b28ebc3e63dd0bff8d","slug":"fraud-in-bike-selling-hapur-news-gbd202342352","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर बाइक बेचने के बहाने 51 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएक्स पर बाइक बेचने के बहाने 51 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएलएक्स पर बाइक बेचने के बहाने 51 हजार ठगे
हापुड़। ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी एक युवक से एक व्यक्ति ने 51,200 रुपये अपने एकाउंट में डलवा लिए। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
उपैड़ा निवासी केशव त्यागी पुत्र हितेंद्र कुमार ने बताया कि उसे एक बाइक की आवश्यकता थी। कुछ दिन पहले उसने ओएलएक्स पर बाइक की तलाश की। इस दौरान उसने एक व्यक्ति से 28 हजार रुपये में बाइक खरीदने का सौदा कर लिया। पीड़ित का कहना है कि बाइक को यहां भेजने और उसे झांसे में लेकर तरह तरह के बहाने बनाकर आरोपी से उससे कई बार में 51,200 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद उसे ट्रांजेक्शन की एक रसीद भी दिखाई गई और कुछ दिन बाद बाइक पहुंचने की बात कहकर इंतजार करने को कहा गया। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया, जो आज तक नहीं खुला है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्जकर जल्द खुलासा किया जाएगा।