{"_id":"676ed2500fdd9c57d20dba35","slug":"fraud-from-ex-army-man-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118527-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर सेवानिवृत्त फौजी से 21 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर सेवानिवृत्त फौजी से 21 लाख रुपये हड़पे
Fri, 27 Dec 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र की गांधी विहार निवासी सेवानिवृत्त फौजी राकेश कुमार यादव को कुछ शातिरों ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर 21 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा तान दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
राकेश कुमार यादव ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें एक प्लॉट की आवश्यकता थी। तभी उनकी हरियाणा राज्य के कैथल निवासी लक्ष्मी देवी से मुलाकात हुई। उसने हापुड़ में डीएवी स्कूल के पास खाली पड़ी भूमि पर प्लॉट दिखाए। प्लॉट पसंद आने पर उन्होंने 27 जनवरी को अपने पक्ष में बैनामा कर लिया। कुछ दिन बाद लक्ष्मी ने दोबारा से दूसरा प्लॉट भी दिखाया और उसने अपनी पत्नी के नाम से बैनामा करा लिया। तीसरा प्लॉट उसने अपनी पुत्री के नाम पर करा लिया।
कुछ समय बाद वह अपने तीनों प्लाट की नींव खुदवाने के लिए गए तो पता लगा कि तीनों प्लॉट किसी अन्य के नाम पर हैं। तब उसने लक्ष्मी से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आठ दिसंबर को लक्ष्मी, देवेंद्र, निशांत और रोहताश व उनके अज्ञात साथियों ने चमरी में उसे बुलाया और उस पर तमंचा तान दिया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।