फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four year in first time

Hapur News: चार सालों में पहली बार हापुड़ की टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग परीक्षण

Wed, 15 May 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 15 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
four year in first time
हापुड़/हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाला गिरोह चीन की मशीन से जांच करता था। कार्रवाई के दौरान दो शातिर इस मशीन को लेकर भाग गए। हालांकि चार साल में पहली बार मुखबिर की सूचना पर हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने यह खेल पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, अल्ट्रासाउंड सेंटर पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत आता है, इसका चार्ज हमेशा ऐसे अधिकारियों पर रहा है जो विभाग में अपना दबदबा रखते हैं। यही कारण है कि करीब चार साल से स्थानीय विभाग ने एक भी ऐसा अल्ट्रासाउंड सेंटर नहीं पकड़ा, जहां लिंग परीक्षण होता हो।
विज्ञापन


जबकि हरियाणा की टीम कई बार हापुड़ में आकर इस खेल का पर्दाफाश कर चुकी है। हाल ही में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील त्यागी ने पीसीपीएनडीटी का चार्ज खुद संभाला है। यही कारण है कि उनके चार्ज लेने के दो महीने के अंदर ही हापुड़ में स्थानीय टीम ने लिंग परीक्षण का खेल पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूदपुर के जिस घर में यह खेल हो रहा था, उस गैंग के पास चीन की मशीन थी। हालांकि छापा लगने के दौरान दो शातिर इस मशीन को लेकर फरार हो गए। पकड़े गए दो आरोपियों के पास से विभाग के आठ हजार रुपये मिले, जबकि लिंग परीक्षण के 15 हजार रुपये लिए गए थे। फिलहाल, तहरीर पर पुलिस ने महमूदपुर निवासी जीतपाल और अनुज विहार निवासी राजीव को कोर्ट में पेश कर, जेल भेज दिया है। जबकि जीतपाल की पत्नी राजकुमारी और गढ़मुक्तेश्वर निवासी टिंकू, जोकि मास्टर माइंड बताया जा रहा है वह फरार है।




फरार आरोपियों की तलाश में लगाई टीमें

लिंग परीक्षण मामले में दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जितेंद्र कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed