फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four more people died from fever.

बुखार से चार और लोगों की मौत

Tue, 01 Nov 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 01 Nov 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Four more people died from fever.
नहीं थम रहा बुखार का कहर - फोटो : अमर उजाला

बुखार से ग्राम प्रधान एकता समिति के प्रदेशाध्यक्ष के बड़े भाई सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या 118 हो गई है। बता दें कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


बावजूद इसके वायरल फीवर, मलेरिया, टायफाइड, चिकन गुनिया और डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंभावली क्षेत्र के वैट गांव में ग्राम प्रधान एकता समिति के प्रदेशाध्यक्ष छोटे खां के बड़े भाई तुफैल अहमद (65) की मंगलवार तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन


वह पिछले कई दिनों से नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती थे। सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष शब्बू चौधरी ने बताया कि तेज बुखार में ब्लड प्रेशर लो होने से उनके मामा के गुर्दे और लीवर भी फेल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों तक इलाज चलने के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं सिंभावली के गांव बक्सर में अख्तर खां के 19 वर्षीय बेटे रिजवान कस्सार की इलाज के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई।

रिजवान को भी पिछले कई दिनों से बुखार था। बहादुरगढ़ के गांव मुहम्मदपुर रुस्तमपुर में किसान दीवान सिंह की पत्नी मूर्ति देवी (60) को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था। उनका स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था।

मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव के ही किसान सुभाष (50) की भी मंगलवार तड़के मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो सप्ताह पहले बुखार होने पर डेहरा कुटी के चिकित्सक से दवा दिलाई जा रही थी,


लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ.एसपी सिंह और सिंभावली पीएचसी इंचार्ज डॉ. दिनेश भारती ने कहा कि बुखार से अब तक क्षेत्र में एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed