{"_id":"6692ae7fd0faa78d3c00931a","slug":"four-injured-in-an-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112637-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली व कैंटर की भिड़ंत, चार शिवभक्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली व कैंटर की भिड़ंत, चार शिवभक्त घायल
Sat, 13 Jul 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली के गांव दस्तोई निवासी शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली व कैंटर की मेरठ के सकौती में भिड़त हो गई। इसमें चार शिवभक्त घायल हुए है। घायलों को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
गांव निवासी आकाश, संजू, सागर, अंकित सहित अनेक युवक शुक्रवार की दोपहर हरिद्वार से गंगा जल लेने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से गए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से संजू व आकाश को 51-51 किलो गंगा जल लेकर हापुड़ आना था। जाते समय जिला मेरठ के सकौती के पास ट्रैक्टर ट्रॉली व कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में आकाश, संजू, सागर अंकित समेत कई शिवभक्त घायल हो गए। शिवभक्त अंकित के पैर में गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।