{"_id":"590a02d44f1c1ba874441bbe","slug":"four-hours-cut-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे गुल रही एक दर्जन मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे गुल रही एक दर्जन मोहल्लों की बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 03 May 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर-5 के केबिल बॉक्स में फाल्ट के कारण बुधवार को एक दर्जन मोहल्लों की बिजली चार घंटे तक गुल रही। इससे हजारों लोगों को भीषण गर्मी में बिजली पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। देर शाम फाल्ट दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
फीडर नंबर-5 से नगर के राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, पीरबाउद्दीन सहित करीब एक दर्जन मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अचानक फीडर के केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
फाल्ट के कारण इन मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में बिजली किल्लत से प्रभावित लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न मिलने के कारण उन्हें पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
निगम कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त कर लोगों को राहत दिलाई। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि गर्मी के कारण केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया था।
उन्होंने बताया कि इस माह में 155 ट्रांसफार्मर फुंके हैं, 48 घंटे के अंदर इन्हें बदलवा दिया गया है। शहरी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर 6-8 घंटे में बदले जा रहे हैं।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि फॉल्ट होने पर उपभोक्ता 1912 टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इस पर सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ला कृष्णगंज के लोग बीते चार दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। नगर पालिका के नलकूप का मोटर खराब होने से यह समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने पालिका अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द नलकूप को ठीक करवाने की मांग की है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि चार दिन पहले नगर पालिका के नलकूप का मोटर फुंक गया था। इससे पूरे मोहल्ले में जल आपूर्ति का संकट गहरा गया है।
बाहर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत के चलते उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार पालिका के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है,
लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई अधिकारी उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं है। इसके विरोध में बुधवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जल्द राहत नहीं मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, प्रीति, शांति, राजेश, प्रदीप, हरीशचंद, विशाल, विवेक नीरज, मोहन, हरिओम, सतीश आदि मौजूद रहे। ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि नलकूप के मोटर को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।