{"_id":"66803dbad98716e43905123c","slug":"four-hour-supply-off-hapur-news-c-135-1-hpr1005-112123-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ब्रेकडाउन के कारण चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ब्रेकडाउन के कारण चार घंटे गुल रही बिजली
Sat, 29 Jun 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । तमाम कोशिशों के बाद भी ऊर्जा निगम शहर के उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। शुक्रवार की रात भी करीब चार घंटे तक बिजली गुल रहने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। लगभग 20 हजार घरों को आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं, शनिवार को भी बरसात के कारण दोपहर को तीन घंटे के लिए बिजलीघर बंद रहे।
शुक्रवार की दोपहर दिल्ली रोड प्रथम व द्वितीय, टाउन हाल व पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बंद हो गई थी। शाम को दिल्ली रोड के आठ में से पांच फीडर और पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े कुछ इलाकों में आपूर्ति सुचारू हो गई थी। जबकि, टाउन हॉल बिजलीघर रात करीब 12 बजे जाकर चालू हाे सका था। बिजली न होने के कारण हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा है। वहीं, शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक हुई बरसात के कारण दिल्ली रोड प्रथम व द्वितीय, टाउन हॉल, पटना मुरादपुर, स्वर्ग आश्रम रोड, प्रीत विहार, आनंद विहार, माेदीनगर रोड, बाबूगढ़ सहित अन्य बिजली घरों के इलाकों में आपूर्ति बंद रही। हालांकि, बरसात के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
इन मोहल्लों की आपूर्ति रही ठप--
रेवती कुंज, सूरज गंज, पटेल नगर, शिवपुरी, न्यू शिवपुरी, अतरपुरा, गोल मार्केट, गांधी गंज, कृष्णा गली, प्रेमपुरा, खुर्जा पेंच, पंजाबी कालोनी, सीता गंज, रेलवे रोड, कसेरठ बाजार, माता मोहल्ला, कोठी गेट, गोपीपुरा, खाई, चंडी राेड, कविनगर, हरजसपुरा, असगरपुरा, आर्य नगर, जवाहर गंज, पन्नापुरी आदि मोहल्लों में आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
कोट -
फाल्ट की समस्या को रात में ही दूर कर दिया गया था। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए निगम लगातार काम कर रहा है।
- अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता

इन मोहल्लों की आपूर्ति रही ठप