फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four dengue patient found in badha

Hapur News: बड्ढा में डेंगू के चार मरीज मिले, दो के मलेरिया

Thu, 24 Aug 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
four dengue patient found in badha
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा में डेंगू के चार मरीज मिले हैं, रेपिड किट की जांच में दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टी हुई है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया। कैंप लगवाकर मरीजों को दवाएं दी गई, साथ ही संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए। भारी मात्रा में लार्वा नष्ट कराया गया, अब तक छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में डेंगू फैलने लगा है। धौलाना के बाद अब सिंभावली ब्लॉक में डेंगू ने दस्तक दी है। चार दिन के अंतराल में यहां चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। सूचना पर सीएमओ डॉ.सुनील कुमार त्यागी मलेरिया विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे। वहां रेपिड टेस्ट से जांच शुरू कराई, इसमें दो मरीजों में मलेरिया पॉजिटिव आया। इनके सैंपल लैब भेज दिए गए। जिन स्थानों पर मरीज मिले हैं, वहां कंटेनमेंट क्षेत्र में की जाने वाली सारी गतिविधियां कराई गई। सीएचसी सिखैड़ा की ओर से गांव में शिविर लगाया गया। डीएमओ सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में मलेरिया विभाग की टीम ने पूरे गांव में एंटी लार्वा का छिड़क़ाव कराया साथ ही संभावित ब्रीडिंग श्रोत को नष्ट कराया। कैंप में डीएमओ सतेंद्र कुमार ने मलेरिया से बचाव के लिए जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि डेंगू संक्रमण के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छर रुके हुए साफ पानी में होता है। इसलिए घर के एसी और फ्रीज की ट्रे के साथ कूलर और गमलों में पानी बदलते रहें। डॉ. राजश्री ने बताया कि अधिक ऊंचाई तक न उड़ने वाला यह मच्छर अक्सर घुटनों से नीचे काटता है। इसलिए पूरे शरीर को ढकने के साथ पैरों को भी ढक कर रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं, इन मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। गांव में लार्वा नष्ट कराया गया है, बुखार से पीड़ित मरीजों की सैंपलिंग कराई गई है।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed