फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four degree temperature down

Hapur News: बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान, जलभराव से आफत में जान

Wed, 26 Jul 2023 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
four degree temperature down
हापुड़। पिछले कई दिनों तक भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत तो मिली है। लेकिन, जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। नालों की सफाई न होने के कारण नगर के मुख्य मार्गों समेत बाजारों और गली मोहल्लों में जलभराव हो गया। बारिश बंद होने के कई घंटे बाद पानी कम होने पर राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बुधवार की सुबह से ही बदला नजर आ रहा था। आसमान में सुबह से ही बादल छा गए। करीब छह बजे झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई, जो रुक रुककर दोपहर तक होती रही। लेकिन बारिश से हुए जलभराव से लोगों की जान आफत में आ गई। शहर से देहात क्षेत्रों तक जगह-जगह जलभराव रहा। गोल मार्केट में बारिश होने के बाद हुए जलभराव का पानी दुकानों तक में घुस गया। इसके अलावा गांधी गंज, कृष्णा गली, स्वर्ग आश्रम रोड, गढ़ रोड, शिवपुरी, रेलवे रोड, देवलोक कॉलोनी, अतरपुरा चौपला, बुलंदशहर रोड आदि गली मोहल्लों और मार्गों पर जलभराव हो गया। वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। जो बुधवार सुबह को 29 डिग्री तक पहुंच गया। उमस से भी कुछ राहत मिली।
विज्ञापन




कीचड़ से लोग हुए परेशान -

बारिश बंद होने के बाद फिसलन से लोग परेशान रहे। बुलंदशहर रोड स्थित कई मोहल्लों और कॉलोनी में के रास्तों पर कीचड़ रही। जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले कुछ दिन रहेगा ऐसा ही मौसम

अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। जिससे अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को काफी राहत मिल सकेगी। - डॉ. अशोक कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed