फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Formality remained Tehsil Day.

औपचारिकता बनकर रह गया तहसील दिवस

Tue, 02 Aug 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 02 Aug 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Formality remained Tehsil Day.
नौ शिकायतों में से एक भी नहीं निपटी - फोटो : अमर उजाला

तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस महज औपचारिकता बन कर रह गया है। प्रत्येक तहसील दिवस की तरह इस बार भी फरियादियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। नौ शिकायतों में से एक शिकायत का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका।

विज्ञापन


माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें नगर व देहात क्षेत्र से फरियादी अपनी समस्या का समाधान होने की आस लगाकर अफसरों से शिकायत करते हैं, लेकिन अब तहसील दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया है।
विज्ञापन


वजह, कुर्सी पर बैठे अधिकारी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते। इसके  कारण प्रत्येक तहसील दिवस में मात्र एक-दो शिकायत का ही मौके पर समाधान हो पाता है। मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम मीनू राणा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नगर के सर्वोदय कॉलोनी निवासी निरंजन सिंह ने कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने, गांव सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी सोहनवीर सिंह ने जिले में शिक्षा की व्यवस्था को सही कराने, गांव सावी निवासी भूपेंद्र सिंह गौतम ने गांव में स्ट्रीट लाइट व नाली पर चैनल लगवाने,

शिक्षा मित्रों ने चार माह से मानदेय नहीं मिलने सहित कुल नौ शिकायतें आईं। शिकायतों का समाधान नहीं होने पर फरियादी मायूस लौट गए। वहीं गढ़मुक्तेश्वर में कुल 20 शिकायतों में महज चार का मौके पर निपटारा हो पाया।


शेष शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारित करने की कड़ी हिदायत के साथ संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीएम शमशाद हुसैन की तहसील दिवस की अध्यक्षता की। डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, बिजली बिजली महेश चंद्र शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ.रविंद्र कुमार, पालिका लिपिक रविशंकर, अब्दुल वाहिद समेत कई महकमों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed