{"_id":"690397043d33f92fff07d313","slug":"forest-team-search-leapord-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132223-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेंदुओं की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेंदुओं की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
Thu, 30 Oct 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में मंगलवार रात को एक साथ दो तेंदुए दिखाई देने के बाद बृहस्पतिवार को दिन और रात में वन विभाग की टीम ने तेंदुओं की तलाश की। हालांकि देर रात तक टीम को सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को एक बार फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।
गांव श्यामपुर जट्ट के प्रधान जितेंद्र संधु ने बताया था कि मंगलवार रात को उनके भाई संजीव संधु ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने एक स्थान पर दो तेंदुओं को देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने टार्च आदि की मदद से तेंदुओं की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग की टीम ने गांव के जंगल में सर्च अभियान चलाया। लेकिन देर रात तक टीम को कोई सफलता नहीं मिली। वन रेंजर मुकेश ने बताया कि तेंदुओं की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।