{"_id":"66537612fe9b05463d0d838a","slug":"forest-department-team-recovered-one-live-and-one-dead-tortoise-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110951-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वन विभाग की टीम ने एक जिंदा व एक मृत कछुआ किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वन विभाग की टीम ने एक जिंदा व एक मृत कछुआ किया बरामद
विज्ञापन
गांव में पहुंची वन विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के गांव होशदारपुर गढ़ी में वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान यहां टीम ने एक जिंदा व एक मरा हुआ कुछआ बरामद किया। इसी बीच आरोपी मकान मालिक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
वन रेंजर मुकेशचंद्र कांडपाल ने बताया कि रविवार को मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना मिली कि गांव होशदारपुर गढ़ी स्थित एक मकान में तस्करी कर कुछ कुछआ लाए गए हैं। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ पुलिस बल को लेकर गांव स्थित मकान पर पहुंचे। यहां मकान मालिक पहले ही फरार हो चुका था। मकान की तलाशी के दौरान एक जिंदा कछुआ बाल्टी व दूसरा मृत पका हुआ कछुआ बरामद हुआ। इसके बाद दोनों कछुओं को लेकर टीम थाने पहुंची और आरोपी मकान मालिक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत थाने में तहरीर दी है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।