{"_id":"644807e894a5338d9d0e7296","slug":"for-job-in-foreign-couple-fraud-hapur-news-c-30-1-89083-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.83 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.83 लाख ठगे
Tue, 25 Apr 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई निवासी युवक को कनाडा व दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर मेरठ के दंपती ने अपने साथी के साथ मिलकर लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वकार ने बताया कि गांव दौताई में ही जन सेवा केंद्र का संचालन करता है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी सुनील उर्फ अनिल उसके पिता का पुराना परिचित है। जिसने उसके पिता को अपनी पत्नी के भाई पंकिल निवासी दौराला जनपद मेरठ से मिलवाया। पंकिल और उसकी पत्नी अनुपमा ने कनाडा में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का वादा किया। आरोपियों के आश्वासन पर उसने उन्हें ढाई लाख रुपये से भी अधिक की रकम दे दी। जिसके बाद आरोपियों ने कनाडा का वीजा दिलाने में परेशानी बताते हुए दुबई भेजने के लिए कहा। जिसके लिए और रकम मांगी गई। दुबई पहुंचने के बाद पंकिल उसे बिना नौकरी दिलाए वहीं पर छोड़कर वापस लौट आया। जिसके बाद उसने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया, जिन्होंने उसका वापसी का टिकट कराया। गांव लौटने के बाद उसने सुनील, पंकिल और उसकी पत्नी अनुपमा से संपर्क कर अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उससे चार लाख 83 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसने न्यायालय में वाद दायर किया।
कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।