{"_id":"69627da398c391b77b0d6a42","slug":"food-safety-team-take-sample-hapur-news-c-135-1-hpr1005-135400-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पैकेजिंग पेयजल में मिलावट के शक पर छापा, दो दिन में लिए 18 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पैकेजिंग पेयजल में मिलावट के शक पर छापा, दो दिन में लिए 18 नमूने
Sat, 10 Jan 2026 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Jan 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कमिश्नर के आदेश पर जिले में पिछले दो दिनों में बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य सचल दल की 20 अधिकारियों की टीम ने धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की 12 पैकेजिंग पेयजल फैक्टरियों में जांच कर 18 नमूने लिए हैं। पूरे अभियान की सीधे लखनऊ से निगरानी हो रही है। वहीं, सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पैकेजिंग पेयजल की 19 फैक्टरियां हैं। यहां से दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में प्रतिदिन करीब तीन लाख पानी की बोतलों की आपूर्ति होती है, जबकि इस क्षेत्र में शुद्ध पेयजल को लेकर ग्रामीण लगातार सवाल उठा रहे हैं। इस कारण कंपनियों के पैकेजिंग पेयजल की शुद्धता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद अधिकारी नींद से जागे हैं। इसके बाद अब फैक्टरियों में जांच की जा रही है। फैक्टरियां नियमों का पालन कर रही हैं या नहीं, इसे लेकर कमिश्नर मोनिका सिंह के निर्देश पर राज्य सचल दल की टीम ने 18 नमूने लिए हैं।
चार जिलों के 18 अधिकारी शामिल, जिले के अधिकारियों पर नहीं भरोसा--
शुक्रवार की सुबह मेरठ से चार, अमरोहा से तीन, मुरादाबाद से सात और हापुड़ के चार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कलक्ट्रेट बुलाया गया। हापुड़ के सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। लखनऊ से सीधा कमिश्नर मोनिका सिंह वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ीं और पेयजल पैकेजिंग फैक्टरियों पर कार्यवाही के आदेश दिए गए। किस अधिकारी को कहां पर जांच करनी है, इसे लेकर लखनऊ से ही आदेश दिए गए। इस दौरान ऐसा लगा जैसे, कमिश्नर को जिले के अधिकारियों पर भरोसा ही नहीं है।
विज्ञापन
दो दिनों में लिए बस 18 नमूने, कार्यवाही जारी--
शुक्रवार को टीम ने धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में 12 पैकेजिंग पेयजल निर्माता इकाइयों से 16 नमूने लिए थे, जबकि शनिवार को दो नमूने लिए गए। फैक्टरियों में सघन जांच भी की गई है। दो फैक्टरियों पर पैकेजिंग नहीं होती पाई गई और दो इकाइयों बंद मिली हैं। अधिकारियों के अनुसार रविवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।
कोट -
दो दिनों में 18 नमूने लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पूरे मामले की निगरानी लखनऊ से स्वयं आयुक्त कर रही हैं। जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है। रविवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- सुनील कुमार, सहायक आयुक्त द्वितीय
विज्ञापन
धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पैकेजिंग पेयजल की 19 फैक्टरियां हैं। यहां से दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में प्रतिदिन करीब तीन लाख पानी की बोतलों की आपूर्ति होती है, जबकि इस क्षेत्र में शुद्ध पेयजल को लेकर ग्रामीण लगातार सवाल उठा रहे हैं। इस कारण कंपनियों के पैकेजिंग पेयजल की शुद्धता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद अधिकारी नींद से जागे हैं। इसके बाद अब फैक्टरियों में जांच की जा रही है। फैक्टरियां नियमों का पालन कर रही हैं या नहीं, इसे लेकर कमिश्नर मोनिका सिंह के निर्देश पर राज्य सचल दल की टीम ने 18 नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
चार जिलों के 18 अधिकारी शामिल, जिले के अधिकारियों पर नहीं भरोसा
शुक्रवार की सुबह मेरठ से चार, अमरोहा से तीन, मुरादाबाद से सात और हापुड़ के चार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कलक्ट्रेट बुलाया गया। हापुड़ के सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। लखनऊ से सीधा कमिश्नर मोनिका सिंह वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ीं और पेयजल पैकेजिंग फैक्टरियों पर कार्यवाही के आदेश दिए गए। किस अधिकारी को कहां पर जांच करनी है, इसे लेकर लखनऊ से ही आदेश दिए गए। इस दौरान ऐसा लगा जैसे, कमिश्नर को जिले के अधिकारियों पर भरोसा ही नहीं है।
विज्ञापन
दो दिनों में लिए बस 18 नमूने, कार्यवाही जारी