{"_id":"57cd8bce4f1c1b1c563172a7","slug":"food-department-raiding-team-arrived-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम से अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 05 Sep 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम से अभद्रता
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को मजीदपुरा के एक होटल में छापेमारी करने पहुंची तो एक युवक ने टीम के लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की निरीक्षक मीरा सिंह टीम के साथ मजीदपुरा में अक्शा नान हाऊस होटल पर छापामार कार्रवाई करने पहुंची। इसी बीच पड़ोस का युवक सैंपल लेने से मना करते हुए अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर हंगामा होने लगा। सूचना पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक भाग गया। टीम ने वहां लाइसेंस की जांच की। साथ ही वनस्पति घी का नमूना भरा। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन