{"_id":"591b25994f1c1be764f2326c","slug":"food-department-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने मीट की दुकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मीट की दुकानों पर मारा छापा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 16 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार शाम नगर के मोहल्ला पुराना बाजार और सराय बसारत अली में मीट की दुकानों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान अधिकतर दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
कुछ दुकानों पर भैंस का मीट बिकता मिला, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य निरीक्षक मीरा सिंह मंगलवार शाम मोहल्ला पुराना बाजार व सराय बसारत अली पहुंची और मीट की दुकानों की जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान टीम द्वारा छापे की भनक दुकानदारों को पहले ही मिल गई थी। जिसके कारण अधिकतर दुकानदारों ने अपना सामान पहले ही समेट लिया था। टीम ने दुकानों को चिन्हित कर वापस लौट आई।
विज्ञापन
इस दौरान पुराना बाजार के लोगों ने टीम से गंदगी की शिकायत की। वहीं खाद्य निरीक्षक मीरा सिंह ने बताया कि दुकानदारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।