फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fog distrub rail and bus trancportation.

कोहरे ने बिगाड़ी रेल और बसों की चाल

Thu, 10 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 10 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fog distrub rail and bus trancportation.
घने कोहरे के कारण ट्रेनों और बसों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। इससे यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें जहां घंटों लेट चल रही हैं वहीं बसों की स्पीड भी घटा दी गई है।
विज्ञापन


हादसों को देखते हुए बस चालकों को ताकीद की गई है कि वह धीमी गति से बस चलाएं ताकि हादसों को रोका जा सके। बता दें कि मैदानी इलाकों में इन दिनों भयंकर कोहरा पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस वजह से ट्रेनों और बसों का संचालन गड़बड़ा गया है। हापुड़ स्टेशन पर आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंच रही हैं।

बृहस्पतिवार को दिल्ली से बरेली की तरफ जाने वाली बरेली एक्सप्रेस और फैजाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटा लेट पहुंचीं।

वहीं मुजफ्फरपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा चार घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध-असम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटा लेट रही। इलाहाबाद से चलकर मेरठ की तरफ जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटा की देरी से पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं। 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन अब 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही है। कोहरे की वजह से अफसरों ने पटाखे आदि का बंदोबस्त कर लिया है।  

घने कोहरे के कारण हाईवे पर जहां रात को वाहनों का पहिया थम गया, वहीं मेरठ और बुलंदशहर रोड पर आने जाने वाले वाहन चालकों को होटल-ढाबों समेत सड़कों के किनारे रुकने को मजबूर होना पड़ा।


मंगलवार की रात में 10 बजते ही हवा के रुख के साथ वातावरण में घने कोहरे की परत जम गई, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह पटरी से उतर गई।

कोहरा इस कदर घना था कि ड्राइवरों को दस गज दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था, जिसके चलते हादसों की संभावना के मद्देनजर उन्हें अपने वाहनों को होटल-ढाबों समेत रास्तों में पड़ने वाले गांवों की आबादी में रुकने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed