फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Flyover fly construction work.

बजट का टोटा, फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लटका

Mon, 29 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 29 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Flyover fly construction work.
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ खुर्जा रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य बजट के अभाव में ठप है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर बजट जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित मेरठ खुर्जा रेलवे क्रांसिंग के ऊपर फ्लाईओवर का निर्माण अप्रैल 2014 में शुरू हुआ था। इसका कुछ हिस्सा रेलवे और बाकी का उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनवाया जाना था। कुछ स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद पुल की लंबाई में 144 मीटर की वृद्धि कर दी गई।
विज्ञापन


शुरुआत में इसके लिए 31.49 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था, लेकिन बढ़ी हुई लंबाई के कारण इसके बजट में 6.03 करोड़ रुपये की वृद्धि हो गई। लागत तो बढ़ गई,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लोक निर्माण विभाग ने इसका बजट अभी तक पास नहीं किया गया है। इसके चलते फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लटका हुआ है।

इस मामले में सोमवार को जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य सचिव सदाकांत शुक्ल को पत्र लिखकर शेष बजट जारी करने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि हापुड़ शहर के लिए महत्वपूर्ण इस फ्लाईओवर के लिए जल्द बजट जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed