फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   flood in 12 village

Hapur News: रौद्ररूप में गंगा, बाढ़ की चपेट में आए 12 गांव

Sat, 09 Aug 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
flood in 12 village
हापुड़ /गढ़मुक्तेश्वर। बाढ़ का निशान पार करने के बाद गंगा अपने रौद्ररूप में है। शनिवार को भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गंगा क्षेत्रों के कई गांवों में पानी भर गया। फिलहाल 12 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। खेतों और जंगल में जलभराव से पशुओं के लिए चारे की किल्लत बढ़ गई है। इसके अलावा गांवों में जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। बाढ़ के कारण खादर क्षेत्र के गांवों में रक्षाबंधन का त्योहार भी फीका रहा। बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, डीएम अभिषेक पांडेय ने भी टीम के साथ पानी में उतरकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भी ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 199.57 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया। जोकि बाढ़ के निशान 199.33मीटर से 24 सेंटीमीटर अधिक है। बाढ़ से काकाठेर की मढै़या, कुदैनी की मढै़या, रेतो वाली मढ़ैया, गडावली, लठीरा, भगवंतपुर समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। घरों में पानी घुसने से अनाज और खाने का सामान भीग चुका है। वहीं, चूल्हे न जल पाने के कारण गृहणियों को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। जंगल समेत आबादी में जिधर नजर डालो, चारों तरफ केवल पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। ग्रामीण सरदार काबल सिंह ने बताया कि खादर क्षेत्र के लोग गांवों में जलभराव की समस्या से जूझते हैं, लेकिन वर्ष 2013 में केदारनाथ त्रासदी के दौरान बाढ़ की विभिषिका झेली थी। लेकिन शासन और प्रशासनिक स्तर से बाढ़ की आपदा को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन


---
प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, डीएम जायजा लेने खुद पानी में उतरे
राजस्व टीम और बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी लगातार गांवों में पहुंच रहे हैं। जो ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। राहत शिविरों में सभी तैयारी पूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंच रही है। लोगों को राहत देने का काम शुरू कर दिया। डीएम अभिषेक पांडेय नाव के माध्यम से गंगा नगर पहुंचे, जहां पानी में उतर गए। डीएम के साथ पूरी टीम करीब तीन फिट पानी में उतरी और ग्रामीणों से पूरी स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने आश्वासन दिया है कि किसी भी ग्रामीण को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर गांवों में पहुंच रही हैं। इस दौरान ग्रामीणों को खाद्य सामग्री भी वितरण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नेह नीड और लोकभारती के कार्यकर्ताओं ने भी गंगानगर में राशन बांटा --

शनिवार को गंगा के बीच टापू पर बसें गंगा नगर के ग्रामीणों के बीच पहुंच कर नेह नीड और लोकभारती के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सूखा राशन मुहैया कराया। इस दौरान उनको बताया गया है कि किसी भी सामान की आवश्यकता हो तो वह संपर्क कर बताए, ताकि समय से उनको सामान पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed