फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   flat for low class people

Hapur News: पिलखुवा में गरीबों के लिए बनेंगे 2156 आवास

Mon, 22 Jan 2024 11:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 22 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
flat for low class people
हापुड़। इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्ताव तमाम बाधाओं को पार करते हुए अब धरातल पर आने शुरू हो गए हैं। गाजियाबाद की एक कंपनी जिले में 510 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। नक्शा आदि पास होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रथम चरण में पिलखुवा के धौलाना रोड पर चार लाख वर्ग फुट भूमि पर 956 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा 1200 और आवासीय भवनों का निर्माण भी होगा। योजना में थ्री इन वन थियेटर और स्कूल समेत व्यवसायिक भवन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष फरवरी माह में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिले में निवेश करने के लिए उद्यमियों ने खासी दिलचस्पी दिखाते हुए करीब 35 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव दिए थे। लेकिन कुछ बाधाओं के कारण इस भारी भरकम निवेश की योजनाओं के बाद इन्हें धरातल पर लाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब ये प्रस्ताव धरातल पर आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद की फर्म यूरेका बिल्डर्स ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। 510 करोड़ की इस योजना के प्रथम चरण में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों लोगों के लिए फ्लैट बनाए जा रहे हैं। कंपनी ने चार लाख वर्ग फुट में धौलाना रोड पर 956 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। शासन से अनुबंध के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के बन रहे इन फ्लैट पर सब्सिडी भी दी जाएगी। अगले दो वर्षों में ये फ्लैट बनकर तैयार हो जाएंगे और मात्र दो लाख रुपये में ये फ्लैट ड्रॉ के माध्यम से निकाले जाएंगे। इन भवनों की खरीद के लिए ऋण की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा पिलखुवा में ही 27 लाख फुट भूमि पर 1200 बहुमंजिला आवासीय भवनों का निर्माण और किया जाएगा। इसका नक्शा आदि पास कराने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इन फ्लैटों का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी के निदेशक निशांत गर्ग ने बताया कि शासन से धनराशि मिलने में देरी के कारण प्रोजेक्ट में कुछ देरी रही, लेकिन अब फंड प्राप्त होने के बाद अगले दो साल में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्री स्क्रीन थियेटर, स्कूल और व्यावसायिक भवन भी बनेंगे
गाजियाबाद के अधिक नजदीक होने के कारण उद्यमी पिलखुवा में काफी रुचि दिखा रहे हैं। इसी कंपनी ने आवास के अलावा चार लाख वर्ग फुट भूमि में थ्री स्क्रीन थियेटर, स्कूल और अन्य व्यावसायिक भवन बनाने की योजना बनाई है। अगले एक साल में इस प्रोजेक्ट पर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

कोट -



समिट में जो प्रस्ताव हमारे पास आए थे, उन्हें धरातल पर लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों के तहत पिलखुवा में फ्लैट और व्यवसायिक भवन बनाए जा रहे हैं।-शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed