{"_id":"67cc702182f60892540dc5d2","slug":"five-thief-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121248-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
Sat, 08 Mar 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश कर पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पशु, घटना में प्रयुक्त पिकअप व अवैध असलाह बरामद किया है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार व उनकी टीम ने सैफ अली खान निवासी गांव पिपलैड़ा धौलाना, अरमान उर्फ फरमान व वसीम निवासी गांव लोगला जिला बुलंदशहर, बबलू निवासी गांव आलमपुर झिरौली जिला अलीगढ़ व अदनान निवासी गांव दौताई गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ को ब्रजनाथपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
चार मार्च की देर रात आरोपी थाना हाफिपुर क्षेत्र गांव ह्दयपुर निवासी शमशाद के घर में बंधी दो भैंस व एक भैंस का बच्चा चोरी कर भाग गए थे। 20 दिन पहले आरोपी गाजियाबाद से एक भैंस व एक भैंस का बच्चा चोरी कर ले गए थे। एसपी ने बताया कि आरोपी दिन में रेकी कर रात में मौका पाकर पशु चोरी करते हैं और उन्हें पैंठ में बेच देते हैं। आरोपी सैफ अली,अरमान उर्फ फरमान व वसीम पर जिला हापुड़, बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर में चोरी, गैंगस्टर, अर्म्स एक्ट आदि के 22 मुकदमे दर्ज हैं।