फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five players from Pilkhuwa showed their strength in the North Zone Shooting Championship.

Hapur News: नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में पिलखुवा के पांच खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Five players from Pilkhuwa showed their strength in the North Zone Shooting Championship.
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए खिलाडी। संवाद
पिलखुवा। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में चार से 16 अक्तूबर तक चल रही 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में पिलखुवा की सम्राट पृथ्वीराज चौहान शूटिंग रेंज के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


कोच शहबाज खान ने बताया कि क्षेत्र के धौलाना रोड स्थित भविष्य पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंश चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर सब यूथ मेन कैटेगरी में 400 में से 345 अंक हासिल किए। वहीं, दक्ष गोस्वामी ने इसी कैटेगरी में 400 में से 366 अंक लगाकर नेशनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


निशांत गर्ग ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ मेन कैटेगरी में 400 में से 366 अंक, आमिर खान ने 359 अंक और राज सिंह ने 350 अंक के साथ क्वालीफाई किया है। खिलाड़ियों के लौटने पर भविष्य पब्लिक स्कूल की प्रेसिडेंट अपर्णा सिंह चौहान, प्रिंसिपल सुकुमार पहाड़ी और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed